स्पीड गर्वनर ने जाम किये पहाड़ की लाइफलाइन के पहिये

Please Share

रूद्रप्रयाग: स्पीड गर्वनर लगवाने और पुलिस व प्रशासन की उत्पीड़न करने वाली कार्यवाही के चलते टैक्सी चालकों की हड़ताल आज पांचवें दिन भी जारी रहीं। सोमवार को महासंघ के आहवान पर आज रुद्रप्रयाग में रैली निकाली गयी और सरकार व परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। इस दौरान प्रदेश सरकार का पुतला भी दहन किया गया।

सभा में वक्ताओं का कहना था कि वाहनों से हर वर्ष करोडों का राजस्व जाता है और सबसे अधिक उत्पीड़न वाहनों चालकों का ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में अभी तक कोई भी निर्णय नहीं ले पायी है और अगर स्थिति यही रहती है तो वाहन स्वामी हड़ताल को अनिश्चित काल तक  जारी रखेंगे

उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द इस ओर कोई कार्यवाही नहीं करती है तो वो आने वाले चुनावों में अपने वाहन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी हर समय प्रशासन का सहयोग करते हैं लेकिन उनकी मांगों को लेकर कोई भी संजीदा नहीं दिख रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like