सरेआम चौराहे पर दरोगा की गुंडई, ऑटो चालक को बेरहमी से पीट-पीट कर पकड़वाए पैर

Please Share

लखनऊ: यूपी पुलिस को शर्मसार करता एक और मामला लखनऊ से सामने आया है। यहा कृष्णानगर थाने के सराफा चौकी के सामने एक दरोगा ने ऑटो चालक चंद्रप्रकाश को जमकर पीटा और कई बार पैर पकड़ने पर मजबूर किया। दरोगा की गुंडई करीब 15 मिनट तक चलती रही। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से निकल चुका था। पुलिस ने चौकी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दरोगा की करतूत उसमें कैद हो चुकी थी। इसके बाद घटना से नाराज ऑटो चालकों व स्थानीय व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे वह ऑटो लेकर चारबाग से घर जा रहे थे। सर्राफा पुलिस चौकी के पास एक दरोगा ने जबरन ऑटो रुकवाया और उन्हें घसीटकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित जान बचाकर चौकी की तरफ भागा तो एक दीवान ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दरोगा ने चंद्रप्रकाश के सीने पर पैर मारकर सड़क पर गिरा दिया जिस कारण चालक के दांत टूट गए।

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, दरोगा की तैनाती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित ने अज्ञात दरोगा के खिलाफ के तहरीर दी है, हालांकि देर रात तक ऑटो चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like