SSB पासिंग आउट परेड: देश को मिले 82 आरक्षी, 36 महिलाएं भी शामिल

Please Share

देहारादून: श्रीनगर गढ़वाल केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद आज देश को 82 सामान्य आरक्षी मिले। जिन्होंने आज 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद सेवा सुरक्षा बंधुत्व की भावना के साथ देश सेवा की शपथ ली। दीक्षांत समारोह में देश को मिले 82 जवान भारत के विभिन्न 20 राज्यों से है।

शपथ लेने वाले जवानों मे सबसे ज्यादा 23 बिहार से,10 उत्तरप्रदेश से , सात असम से, छह हिमाचल और 5 उत्तराखंड से शामिल हैं। खास बात ये है कि पासआउट होने वाले जवानों में 36 महिला आरक्षी भी हैं। इस मौके पर जहां इन जवानों में देश सेवा का उत्साह दिखा वहीं, अलग-अलग राज्यों से आये नौजवानों के परिजनों ने अपने बच्चों की कामयाबी का जश्न मनाया। भव्य परेड के साथ इन नौजवानों ने एसएसबी मैदान में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक उपमहानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने परेड की सलामी ली। कमान अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नवप्रशिक्षु जवानों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस पल कई अभिभावक खासे भावुक भी दिखे। वहीं इस मौके पर उपमहानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने जवानों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण के दौरान जिन जवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया।  जिनमें बेस्ट इंडोरेंस का पुरस्कार उत्तराखंड के भोपाल सिंह कन्याल को, सर्वोत्तम फायर का पुरस्कार मनीषा कुमारी की मिला। पासिंग आउट परेड के बाद एसएसबी जवानों ने मैदान ने आतंकी हमले का डेमो, सीमा पे आतंकी हमलों से बचाव जैसे कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like