राज्य कैबिनेट की बैठक खत्म, कैबिनेट बैठक में लिये गये यह फैसले

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर सरकार ने बड़े निर्णय लिये  हैं।

वही कैबिनेट बैठक में पहुंचे अधिकतर कैबिनेट मंत्रियों ने मास्क पहनकर कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया जो आम जनता के लिए भी एक संदेश है।

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्ताव पर की गई चर्चा

  • 1 बिन्दु पर विस्तृत चर्चा की गई है

  • मीडिया से कोरोना वायरस से कैबिनेट ने सहयोग की अपील की

  • 6 बिंदुओ पर हुई चर्चा

  • मीडिया से कोरोना वायरस से कैबिनेट ने सहयोग की अपील की

  • बैठक में कोरोना की रोकथाम पर विशेष रूप से हुई चर्चा

  • आने वाले समय मे 4 मेडिकल कॉलेज को आवश्यकता पड़ने पर कोरोना वायरस के लिए रिजर्व रखा जाएगा

  • जरूरर पड़ने पर 4 मेडीकल कालेज में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा

  • देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को रखा गया रिजर्व

  • आईआईपी और एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस की टेस्टिंग जल्द शरू होगी

  • प्रदेश के चारों मेडिकल कालेज में खाली पदों को भरने का अधिकारडिपार्टमेंट हेड को दिया गया

  • 3 महीने के लिए जनपद के चिकित्सलयों में जिला अधिकारियों को तत्काल भरने के निर्देश कैबिनेट ने दिए है

  • मेडिकल कॉलेज में 479 सर्जन के पदों को भरने के लिए मंजूरी वित्त विभाग से दी

  • 11 महीने के लिए भरे जाएंगे 479 सर्जन के पद

  • जनता से कैबिनेट ने की अपील, लॉक डाउन का करें पालन

  • अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में 3 महीने का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है

  • 3 लाख श्रमिक जो श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन वाले श्रमिको के खाते में 1 हजार रुपये सरकार देगी

  • बड़े जिलों के जिला अधिकारियों के 3  – 3  करोड़ रुपये रिलीज किये जायेंगे

  • जबकि छोटे जिलों के डीएम को 1- 1 करोड़ रुपये रिलीज किये जायेंगे

  • डीएम अपने विवेक से उन लोगों की मदद 1 – 1 हजार रुपये की करेंगे जो न तो श्रम विभाग में श्रमिक का रजिस्ट्रेशन कराये हुए और न राशन कार्ड धारक है

  • गेंहू खरीद को कैबिनेट की मंजूरी

  • 20 रुपये प्रति कुंतल प्रदेश सरकार किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply