उत्तराखंड में अपराधी बेख़ौफ़, पुलिस चौकी के समीप महिला से लूट

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं। उन्हें कानून का भी कोई ख़ौफ़ नही रहा है। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह पुलिस की नाक के नीचे लूट की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के कंगन छीन लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के श्यामपुर बाईपास निवासी इंदिरा जैन पत्नी सुखमल जैन शुक्रवार सुबह श्यामपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गई थी। मंदिर से घर लौटते समय सड़क किनारे अचानक बाइक सवार दो युवक उनके पास रुके। तभी पीछे बैठे युवक ने बाइक से उतर कर उनसे कुछ पूछा।इसी बीच युवक ने उनके दोनों हाथों में झपट्टा मारकर कंगन उतार दिए और बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। सरेराह और पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने श्यामपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like