स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की जनपद कार्यकारिणी गठित

Please Share

-अरुण कश्यप
हरिद्वार: स्टेट यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट की जनपद ईकाई कार्यकारिणी का चुनाव आज यूनियन की आम बैठक मे किया गया। सैनी आश्रम में हुई जनपद स्तरीय बैठक में आज स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें अखिलेश पोखरियाल को जिलाध्यक्ष, अरुण कश्यप को महासचिव, सुमित सैनी को कोषाध्यक्ष, उपासना तेश्वर को कोषसचिव चुना गया। कार्यकारिणी के बाकि पदाधिकारियो का चुनाव भी आगामी बैठक मे किया जायेगा।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान यूनियन के संयोजक मनोज सैनी ने कहा कि समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका होती है और पत्रकार हितों की रक्षा करने के लिए पत्रकार यूनियनो की।
इन यूनियनो का निर्वाहन भी सही रूप में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पिछले लंबे समय से पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत है और भविष्य में भी इसी तरह धरातल पर कार्य करती रहेगी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अखिलेश पोखरियाल ने कहा कि जिलेभर मे पत्रकारो की कई यूनियने चलायी जा रही है, लेकिन पत्रकारो के हितो के लिए जितना योगदान हमारी यूनियन ने पिछले एक वर्ष मे दिया है, उतना किसी अन्य यूनियन ने नही।
अपनी मांग रखते हुए संजय बंसल ने कहा कि यूनियन के माध्यम से हमे शासन से मांग करनी चाहिए कि जल्द ही मान्यता समिति की बैठक हो, क्योंकि पिछले कई वर्षो से कोई बैठक नही हुई है।
कार्यक्रम मे वीरेंद्र चड्ढा, अश्वनि कुमार, गगन शर्मा, जानेआलम, टिंकू राम, मनीत कुमार, अजय बरनाला, नौशाद अली, आरिफ खान, अमित गिरी, राजेश सैनी आदि दर्जनो पत्रकार उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like