ब्रह्मांड के रहस्यों को बताने वाले वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन

Please Share

देहरादून: दुनिया को ब्रहमांड के रहस्यों को बताने वोल वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन हो गया है। स्टीफन 76 साल के थे। 1942 में जन्मे स्टीफन हाकिंग ने ब्रहमांड के कई रहस्य खोले थे। वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कई ऐसे राज खोले, जिनको पूरी दुनिया जानना चाहती थी। उन्होंने हाल ही में बिग बैंग के पहले के संसार के बारे में भी बताया था। दुनिया को ब्लैक होल के बारे में बताने वाले स्टीफन अब दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। ब्लैक होल्स इस समय ब्रह्मांड में सबसे बड़े रहस्यों में जाने जाते हैं। उन्होंने कई ब्रह्मांड के रहस्यों पर किताबें भी लिखीं। ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम उनकी काफी प्रसिद्ध किताब थी।ब्रह्मांड के रहस्यों को बताने वाले वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन 2 Hindi News Bharat »

एएलएस से पीड़ित थे हाकिंग
ब्रहमांड वैज्ञानिक 21 साल की उम्र में ही एमायोट्रॉफिक लैटरल स्क्लेरॉसिस (एएलएस) से पीड़ित थे। यह एक तरह की न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसकी वजह से दिमाग का मांसपेशियों पर नियंत्रण समाप्त हो जाता है। न्यूरोलॉजिकल समस्या की वजह से वो बात भी नहीं कर सकते थे। कम्युनिकेट करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक वॉइस सिंथेसाइजर का प्रयोग करते थे। डॉक्टरों ने संभावना जाहिर की थी कि इस बीमारी की वजह से वो अधिक से अधिक दो वर्ष तक ही जी पायेंगे, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों की हर संभावना और भविष्यवाणी को झूठा साबित कर दिया। इतनी कम उम्र में इस बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने कॉस्मॉलोजी के क्षेत्र में जितनी बड़ी खोजें की, दुनिया का कोई दूसरा वैज्ञानिक उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाया है।

100 सालों में मानव को दूसरा घर खोजने की दी थी सलाह
स्टीफन हॉकिंग ने हाल ही में कहा था कि अगर मानव प्रजाति को बचाना है तो अगले 100 सालों में पृथ्वी से अलग किसी दूसरे ग्रह पर अपना घर तलाशने की शुरुआत करनी होगी। उन्होंने एक थ्योरी के माध्यम से इस बात की संभावना जाहिर की थी कि आने वाले 1000 या 10000 सालों में पृथ्वी पर क्लाइमेट चेंज, महामारी, जनसंख्या वृद्धि या एस्टेरॉयड के टकराने जैसा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अगर हम ब्रह्मांड में दूसरा घर तलाश लेंगे तो मानव प्रजाति को बचाया जा सकता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply