सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों को दिलाई गई शपथ, जस्टिस जोसेफ ने आखिर में ली शपथ

Please Share

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर काफी लंबे से चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को तीन जजों ने आज देश की सबसे बड़ी अदालत के जज के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने अपने अदालत कक्ष में आयोजित पारंपरिक समारोह में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस के एम जोसेफ को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान जस्टिस के एम जोसेफ ने आखिर को आखिर में शपथ दिलाई गई। तीनों जजों का नियुक्ति के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 25 हो गई है। जस्टिस इंदिरा बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में आठवीं महिला जज हो गई हैं साथ ही पहली बार ऐसा हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला जज होंगी. इससे पहले एक समय मे अधिकतम दो महिला जज ही सुप्रीम कोर्ट में रही हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के स्वीकृत पद 31 हैं, जिसमें 6 पद अभी खाली है।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता घटाने को लेकर काफी विवाद हुआ। जिसे लेकर कई वरिष्ठ जजों ने जस्टिस जोसेफ वरिष्ठता घटाने को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की। इस दैरान उन्होंने सीजेआई दीपक मिश्रा से मुलाकात कर अपनी आपत्ति जताई। वहीं चीफ जस्टिस ने उन्हें मामले को केंद्र के सामने उठाने की बात भी कही थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like