सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हंदवाड़ा में मार गिराए दो आतंकी

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से हथियार बरामद किए हैं। दरअसल, सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च परेशन के दौरान सेना ने पूरे इलाके को घेर आतंकियों की तलाश शुरू की। इस दौरान गांव में एक घर में छिपे आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, और दोनों आतंकियों को गोलीबारी में ढेर कर दिया।

मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने दो एके-47 राइफल समेत कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। मारे वाले जाने वाले आतंकियों में बारामूला का रहने वाला लियाकत और हंदवाड़ा का ही फुरकान था। मुठभेड़ के दौरान पूरे इलाके में इंटरनेट की सर्विस पर रोक लगा दी गई है। वहीं ऑपरेशन के आसपास की जगह सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। फिलहाल सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like