सुरक्षाबलों ने 3 महिला व एक पुरुष समेत 4 नक्सलियों को किया ढेर; हथियार बरामद

Please Share

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हो गई। करीब पांच घंटे चली इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में जवानों ने तीन महिला नक्सली और एक पुरूष नक्सली का शव बरामद कर लिया है। जबकि एक का शव नक्सली ले जाने में कामयाब रहे। डीआईजी नक्सल ऑपरेशन सुंदरराज पी ने कहा कि फोर्स अभी जंगल के अंदर ही है। नक्सलियों के खिलाफ ये एक बड़ा ऑपरेशन है। चार महिला नक्सली मारी गईं हैं। मौके से सात हथियार भी बरामद हुए हैं। चार महिला नक्सली मारी गईं हैं। मौके से सात हथियार भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ और जिला पुलिस के जवान शनिवार सुबह करीब 6 बजे सूचना मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान में सर्चिंग के लिए निकले थे। मेचका थाना क्षेत्र के मांदागिरी पहाड़ी के पास पहुंचने पर पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। लंबे समय तक चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी इलाक़े का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकले।

फायरिंग बंद होने के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान चार नक्सलियों के शव और सात हथियार बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए थे, जिसमें से एक नक्सली का शव उनके साथी उठाकर ले जाने में कामयाब हो गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। धमतरी जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। पखवाड़े भर पहले ही कांकेर सीमा से लगे कट्टीगांव जंगल में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव सीमा मंडावी मारी गई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like