जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, एक जवान भी शहीद

Please Share

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक और जैश कमांडर सज्जाद भट सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। उसके अलावा इस एनकाउंटर में एक अन्य आतंकी भी मारा गया है। हालांकि सेना का एक जवान भी इस ऑपरेशन में शहीद हुआ है। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ले रहे हैं।

पुलवामा हमले के बाद से ही सज्जाद भट सुरक्षाबलों के निशाने पर था। सज्जाद ने ही कार में आईईडी भरकर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने की पूरी प्लानिंग की थी। अब तक तलाशी के दौरान आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और युद्धक सामग्री बरामद हुई है।

बता दें कि पुलवामा में इसी साल 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाया था। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक वाहन को उड़ा दिया था। इस कायराना हमले में सीआरपीएफ के 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भी सीआरपीएफ के काफिले को कार बम से उड़ाने की साजिश रची गई थी, हालांकि आतंकी इस हमले में सफल नहीं हो पाए थे।

इससे पहले सोमवार को भी अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। मुठभेड़ में मेरठ के रहने वाले मेजर केतन शर्मा भी शहीद हो गए थे जबकि दो अन्य जवान घायल हुए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like