दून के सत्संग भवन में हुई दो युवकों की संदिग्ध मौत

Please Share

देहरादूनः हरिद्वार बाइपास क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब क्षेत्र में दो लोगों के मृत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना संत निरंकारी सत्संग कैम्पस की है जहां स्थानीय लोगों ने मृत अवस्था में पड़े दो लोगों को देखा जिसको देख प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिर्पोट आने से पहले कुछ भी कहने को तैयार नहीं है हालांकि पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुट चुकी है।

दोनों मृतकों की पहचान कमल राम निवासी रूद्रप्रयाग और सोनू कुमार निवासी पटेलनगर के रूप में हुई है जो गार्ड की नौकरी कैम्पस में करते थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply