सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही पड़ा बीमार, नहीं ले रह कोई सुध

Please Share
संवाददाता: कृष्णपाल सिंह रावत
थत्यूड: जौनपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड 2 सालों से एक्सरे मशीन बंद पड़ी है। इसकी स्वास्थ्य विभाग को कोई सुध नहीं है। जहां एक तरफ डॉक्टरों की कमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में है। वहीं दूसरी तरफ अच्छी उपचार की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
बता दें कि ग्रामीण परिवेश में आम जनता की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुँचाने के लिए सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे कर ले,लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि सीएचसी केंद्र थत्यूड़ में दो साल से दो एक्सरे मशीन खराब होने से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। टिहरी जनपद के विकासखण्ड मुख्यालय थत्यूड के ढाणा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। जिसमें क्षेत्र की लगभग 40 हजार वाली जनसंख्या इस केन्द्र का बिन्दु है। जहाँ शासन-प्रशासन की घोर उदासीनता के चलते 2 सालों से भी अधिक समय से सीएचसी थत्यूड़ में दो एक्सरें मशीन खराब होने के चलते मात्र शोपीस बनकर जंग से खस्ताहाल हो रही है। मुख्य बात है कि दो साल बीत जाने के बाद भी स्वस्थ विभाग द्वारा क्षेत्र की जनता की सेहत के प्रति कितना सजग व ध्यान दिया जा रहा,इसी से अदांजा लगाया जा सकता है। यहाँ एक्सरे की जाँच न होने पर  एक एक्सरे आदि की जाँच के लिए मसूरी, देहरादून व विकासनगर का जाने पर भारी आर्थिक नुकसान होने के साथ खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जब कि क्षेत्रिय जनता दो सालों से लगातार केन्द्र में खराब पड़ी एक्सरें मशीनों को ठीक करने की माँग करने पर भी स्वास्थ विभाग अपनी  गंहरी नीद में सोया हुआ है।जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोंश है।  थत्यूड के  प्रधान गोविन्द सिंह असवाल, महिपाल  सिंह रावत, देवेंद्र प्रसाद चमोली, सोवत सिंह रावत आदि का कहना है,दो साल से भी अधिक समय से केन्द्र में एक्सरें आदि न होने बहुत परेशानियां हो रही है। वही सरकार स्वास्थ की बड़ी बड़ी बातें मात्र हवाई साबित हो रही है। मुख्य चिकित्साधिकरी भागीरथी  जंगपागी द्वारा बातचीत पर बताया गया कि सीएचसी में खराब एक्सरे मशीन को किसी ने ध्यान नहीं दिया,जिसमें खराब मशीन को एक माह तक ठीक कर लिया जायेगा। व जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like