स्वतंत्र देव सिंह बने उत्तर प्रदेश के निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानिए ‘कांग्रेस’ से ‘स्वतंत्र’ बनने की दिलचस्प कहानी..

Please Share

लखनऊ: पूर्व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके नाम का ऐलान शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने किया। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन के लिए स्वतंत्र देव सिंह को अधिकृत किया गया है। भाजपा संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों तक के लिए होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरूआती राजनीति कैरियर दौर में एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती की मौजूदगी में उन्हें भाषण के लिए बुलाया गया। उनका घरेलू नाम कांग्रेस सिंह सुनकर उमा भारती चौंकी, फिर उनके प्रभावशाली संबोधन से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि आपका नाम कांग्रेस नहीं नाम स्वतंत्र देव होना चाहिए। तब से कांग्रेस सिंह भाजपा के स्वतंत्र देव सिंह हो गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like