स्वाती एस. भदौरिया ने सम्भाला जिलाधिकारी चमोली का पदभार

Please Share

चमोली: नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाती एस. भदौरिया मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी भदौरिया के जनपद आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया, सीएमओ तृप्ति बहुगुणा, सीटीओ वीरेन्द्र कुमार, सीवीओ लोकेश कुमार, सीएचओ नरेन्द्र यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

स्वाती एस. भदौरिया ने सम्भाला जिलाधिकारी चमोली का पदभार 2 Hindi News Bharat »इस दौरान नव नियुक्त जिलाधिकारी ने एनआईसी हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय लिया।  गौरतलब है कि स्वाती एस. भदौरिया 2012 बैच की आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वो मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, एसडीएम देहरादून व मसूरी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुकी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like