पंचायत चुनाव: ताड़ीखेत में ब्लाक प्रमुख सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशीयों का रहा दबदबा

Please Share

रिपोर्ट- नंदकिशोर गर्ग

रानीखेत: ब्लॉक मुख्यालय ताड़ीखेत में प्रमुख सीट पर हीरा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख पर मोहन सिंह व कनिष्ठ प्रमुख सीट पर पुष्कर सिंह ने बाजी मारी। ब्लाक प्रमुख की इन तीनो सीटो पर कांग्रेस ने कब्जा किया। चुनाव में कांग्रेस समर्थित और भाजपा समर्थित 2-2 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। इस तरह कुल 6 प्रत्याशी 3 सीटों के लिये चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कांग्रेस या भाजपा के सिम्बल पर चुनाव नहीं हुआ।

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हीरा रावत 6 मतो से आगे रहे। इनकी पत्नी रचना रावत ने, जो इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख रही, इस बार अपना परचम नहीं लहरा पाई। उन्होंने सभी समर्थकों के साथ अपने विजयी पति का स्वागत किया। विधायक करन माहरा का भी इस अवसर पर भरपूर स्वागत हुआ। भाजपा के तीनो प्रत्याशी धराशायी रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like