उत्तराखंड: महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Please Share

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व कानून-व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक विशाल जूलुस भी निकाला। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में विशाल धरना भी दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देहरादून पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्‍टाचार, पंचायत एक्ट में मनमानी, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे अन्‍य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने यह धरना दिया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि, उत्तराखंड की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्थाई राजधानी गैरसैंण की जमीन खरीदना और बेचने की खुली छूट दे दी है, जबकि कांग्रेस सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाने का काम किया था। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने भी राज्य सरकार की जमकर आलोचना की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like