तंमचे से नये साल के जश्न ने पहुंचाया जेल

Please Share

देहरादून: पुलिस ने देर रात को तमंचे से फायर करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के युवकों के पास से तमंचे बरामद किए गए हैं। इन तमंचों से दोनों हवा में फायर भी किया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

देर रात को मध्य रात्रि के बाद मामू थे, इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि जेल रोड पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग तमंचे से फायर करते हुए क्षेत्र में फायर कर रहे हैं। दोनों अभियुक्तों को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस रखने के जुर्म में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 2/19 मुकदमा अपराध संख्या 3/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अक्षय निवासी सिसौली, थाना किताबी और सौरभ राणा पुत्र विजेंद्र राणा निवासी अग्रसेन विहार नई मंडी मुजफ्फरनगर नये साल का जश्न मनाने यहां आए थे। दोनों के खिलाफ पहले भी मुजफ्फरनगर में मुकदमा दर्ज हैं। पहले भी दोनों तमंचे रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like