तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे रजनीकांत

Please Share

देहरादून: मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत मंगलवार को तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वो देहरादून के लिए रवाना हो गये। इस दौरान एयरपोर्ट पर रजनीकांत के प्रशंसक काफी खुश नजर आए। बता दें कि अगले कुछ दिनों तक रजनीकांत फिल्म शूटिंग के लिए देहरादून में रूकने वाले है।

गौरतलब है कि रजनीकांत एक तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे है। फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून और मसूरी की कुछ जगहों को चुना गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक कार्तिक सुब्बाराव कर रहे हैं।  बता दें कि इससे पहले भी उत्तराखण्ड की शांत वादियों में फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। हाल ही में  बत्ती गुल, मीटर चालू और स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग भी उत्तराखण्ड में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like