उत्तराखंड: पशुपालन स्वरोजगार का बेहतर माध्यम,ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती

Please Share

पिथौरागढ़: शनिवार को पशुपालन विभाग द्वारा विकास खण्ड कनालीछीना के ग्राम सभा मझेड़ा भागीचौरा में पशु प्रदर्शनी का आयोजन कर प्रदर्शन में उत्कृष्ट पशुओं का चयन कर पशुपालकों को पुरुस्कार वितरित किए गए।जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल की उपस्थिति में क्षेत्र के पशुपालकों द्वारा पशु प्रदर्शनी में पशुओं का प्रदर्शन कराया गया।पशु प्रदर्शनी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी द्वारा पशुपालन से संबंधित जानकारी पशु पालकों को दी गई।इस अवसर पर पशु मेला प्रदर्शनी में उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन आय का एक बेहतर जरिया है।

ग्रामीण इससे अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के साथ ही अपना स्वरोजगार अपना सकता है।उन्होंने कहा कि पशुपालन स्वरोजगार का बेहतर माध्यम है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा दिए जाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है,ग्रामीण किसान इन योजनाओं का बेहतर लाभ उठाकर गांव में ही अपना स्वरोजगार कर सकता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी मजबूती में पशुपालन महत्वपूर्ण कार्य है,इसे अधिक से अधिक लोग अपनाकर अपनी ग्रामीण आजीविका को बढ़ाएं।

पशु मेला प्रदर्शनी में विभिन्न  वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में गाय वर्ग में नारायण सिंह की गाय चैंपियनशिप रही। गणेश सिंह की गाय प्रथम,माधव व नारायण सिंह की गाय द्वितीय तथा गोपाल सिंह व शंकर सिंह की गाय तृतीय स्थान पर रही। बछिया वर्ग में बीना कन्याल की बछिया प्रथम पार्वती देवी की द्वितीय व देवराज सिंह की बछिया तृतीय स्थान पर रही।इसी प्रकार अन्य वर्ग में गंगा देवी की भैंस प्रथम व सुंदर सिंह का बकरा द्वितीय स्थान पर रहा। इन सभी विजेता पशुपालकों को जिलाधिकारी एवं क्षेत्र प्रमुख द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डीडीहाट के एन गोस्वामी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्यासागर कापड़ी,प्रधान मझेड़ा सोहना देवी,प्रधान बस्तरी जगदीश भट्ट,सुनाकोट दिगंबर कुमार पशु चिकित्सक डॉ संजय बसेड़ा,डॉ रवि खुल्वे,समेत क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,पशुपालक आदि उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like