World Cup 2019: टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर सियासत शुरू, सपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Please Share

नई दिल्ली: World Cup 2019 में टीम इंडिया भारत को विश्वकप दिलाने की जद्दोजहद में लगी है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया की जर्सी को लेकर देश में राजनीति अपने चरम पर है। महाराष्ट्र से कांग्रेस पार्टी के मुस्लिम विधायक और समाजवादी पार्टी के मुस्लिम विधायक ने भारतीय टीम के नारंगी रंगी की जर्सी का विरोध किया है।

कांग्रेस विधायक एमए खान ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में सबकुछ भगवाकरण करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने टीम इंडिया की जर्सी का भगवाकरण किया है। मोदी सरकार देश को भगवाकरण की तरफ ले जा रही है। टीम इंडिया 30 जून को विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी जर्सी में खेलेगी।’

इससे पहले महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में मुस्लिम विधायकों ने टीम इंडिया की नारंगी जर्सी की निंदा की। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आज़मी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस फैसले के पीछे है और देश भगवाकरण को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने कहा कि एक मुसलमान ने भारतीय तिरंगे को डिजाइन किया था। तिरंगे में दो और रंग मौजूद हैं, लेकिन नारंगी ही क्यों चुना गया? अबू आजमी ने कहा कि यह बेहतर होता कि टीम इंडिया की जर्सी तिरंगे पर आधारित होती। वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक नसीम खान ने कहा कि मोदी सरकार भगवा राजनीति खेल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जब से मोदी सरकार आई है, तब से वह भगवा राजनीति खेल रही है। तिरंगे का सम्मान किया जाना चाहिए और राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, लेकिन यह सरकार हर चीज का भगवाकरण करना चाहती है। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश की हरी जर्सी को देखते हुए पीली जर्सी पहनी थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को जर्सी बदलने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी जर्सियां किसी टीम से मेल नहीं खाती।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like