टिहरी: ज़िले में हुई 36 मॉडिफाइड एम्बुलेंस की स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती, देखें सूची

Please Share
नई टिहरी/08 मई 2021: जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रयास निरंतर जारी है। जिसके तहत सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सैंपल टेस्टिंग किट, लक्षणयुक्त व्यक्तियों व आइसोलेशन पर रह रहे व्यक्तियों के लिए दवाई की किटों की लगातार आपूर्ति कराई जा रही है।
इसी कड़ी में इन स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंसों की तैनाती/उपलब्धता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में एम्बुलेंस की संभावित आवश्यकता को देखते हुए अब तक कुल 36 छोटे वाहनों को मॉडिफाइड कर एम्बुलेंस का रूप दिया गया है, जिनका उपयोग रोगी को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो से कोविड केअर सेंटर/हायर सेंटर उपचार हेतु लाने में किया जाएगा।

टिहरी: ज़िले में हुई 36 मॉडिफाइड एम्बुलेंस की स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती, देखें सूची 2 Hindi News Bharat »

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए राज्य में 10 मई 2021 से टीकाकरण, टीकाकरण कराने से पूर्व ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य

मॉडिफाइड एम्बुलेंस तैयार करने का जिम्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एन के ओझा को सौंपा गया था, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर इन वाहनों को एम्बुलेंस में ढालकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को वाहन की स्थिति, चिह्नित स्थान पर तैनाती, चालक के भोजन व आश्रय की व्यवस्था परखने के लिए तत्काल भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस की लॉग बुक के सत्यापन हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए है।

टिहरी: ज़िले में हुई 36 मॉडिफाइड एम्बुलेंस की स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती, देखें सूची 3 Hindi News Bharat »

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर जारी: आज 118 मरीज़ों की मौत, 8390 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 4771, देहरादून में 3430 कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य केंद्रों में मॉडिफाइड एम्बुलेंस की तैनाती कुछ इस प्रकार है;
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चम्बा-6
  • पिलखी-3
  • फकोट-5
  • कीर्तिनगर-3
  • नंदगांव-2
  • चौण्ड(लंबगांव)-2
  • प्रतापनगर-1
  • छाम (कंडीसौड़)-3
  • नैनबाग-1
  • अंजनीसैण-1
  • जाखणीधार-1
  • हिंडोलाखाल-1
  • देवप्रयाग-1
  • थत्यूड़-2
  • बैलेश्वर-3
  • मदननेगी-1

टिहरी: ज़िले में हुई 36 मॉडिफाइड एम्बुलेंस की स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती, देखें सूची 4 Hindi News Bharat »

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना एवं राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को मिलेगा कोविड के लिए सभी प्रकार का निःशुल्क उपचार

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like