टिहरी: थापला बाईपास के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, दो लोग जख्मी

Please Share
टिहरी गढ़वाल: टिहरी पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 12.06.2024 को एक कार बलेनो नंबर HR10AG 4173 सिल्वर कलर जिसको चालक के रूप में ललित मोहन पुत्र स्वर्गीय मुनीराम उनियाल उम्र 45 वर्ष चला रहे थे। कार में चालक सहित कुल 5 लोग, मुनीराम उनियाल पुत्र स्वर्गीय दयाराम उनियाल उम्र 75 वर्ष, सात्विक पुत्र ललित मोहन उनियाल उम्र 22 वर्ष, अर्पित पुत्र उमेश उम्र 9 वर्ष व तेजस पुत्र उमेश उनियाल उम्र 7 वर्ष सवार थे। जो ग्राम मंजियानी पट्टी नेलचामी तहसील घनसाली, टिहरी गढ़वाल रहने वाले है।
यह सभी आज सुबह अपने गांव से देवलगढ़ श्रीनगर के लिए निकले थे कि रास्ते में पिलखी से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले थापला बाईपास पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें मुनीराम मुनियाल के सिर में चोट आई एवं तेजस को हल्की फुल्की छोटे आई। शेष सभी सकुशल रहे। दोनों घायलों को जनता की मदद से पिलखी हॉस्पिटल भिजवाया गया जहा से पिलखी हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा मुनीराम उनियाल को हायर सेंटर रेफर किया गया, जिनको उनके परिजन कैलाश अस्पताल देहरादून लेकर गए। सभी परिजनों को सूचित करा दिया गया है।
टिहरी: थापला बाईपास के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, दो लोग जख्मी 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like