तेंदुए की खाल के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: विगत कुछ दिनों पूर्व वन्य जीव अपराध नियत्रण ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा सूचना दी कि उन्हें थाना कैंट क्षेत्र में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर देहरादून पुलिस के आदेशानुसार मामले की गंभीरता के दृष्टिगत अंततर्राज्यीय शातिर तस्करो की धरपकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी कैन्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत गठित टीम द्वारा उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र मे मुखबिरों को सक्रिय किया गया व पूर्व में इस प्रकार अपराधियों के संबंध मे जानकारियां एकत्रित की गई तो मंगलवार रात को गठित टीम को सूत्रों से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अनारवाला क्षेत्र मे खाल के साथ आये है। जो खाल को बेचने के लिए फ़िराक में घूम रहे हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि बरामद माल की कीमत लगभग 500000 रुपए है।

इस सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मुखबिर हुए मुखबिर के साथ मिलकर मोके से दो अभियुक्तगणों को गुलदार/तेंदुआ की एक खाल के साथ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 संशोधन 2006 की धारा 9/39(1)(2)/50/51 कब्ज़े से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तेंदुआ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीँ मौके पर डिप्टी रेंज सतबीर सिंह को भी बुलाया गया। जिनके द्वारा उक्त खाल को तस्दीक करते हुए बताया कि उक्त खाल 8 से 10 वर्ष के व्यस्क गुलदार की खाल है।

अभियुक्तगणों से पूछताछ में बताया कि हम दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं, हमारी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हमें पैसों की सख्त आवश्यकता थी। जिसके लिए हमने वन्यजीवों को मारकर उसकी खाल एवं अंगों को ऊंचे दामो में बेचने की योजना बनाई। योजना के अनुरूप कुछ महीने पहले हमने चकराता के जंगल में एक तेंदूआ जिसकी खाल की मार्केट में काफी डिमांड रहती है को गोली से मारा। फिर उसकी खाल और अंग वहीं पर बेचने का प्रयास  किया लेकिन लोकल क्षेत्र में पुलिस के डर से हमारी खाल किसी ने नही खरीदी। तो हमने देहरादून में इस गुलदार की खाल को बेचने की योजना बनाई और योजना के अनुरूप हम दोनो कई दिनों से देहरादून में खाल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे थे। आज भी हम खुद को पुलिस और वन विभाग की चेकिंग से बचते-बचाते शहर के बाहर वाले रास्तों से होते हुए कैंट क्षेत्र अनारवाला से राजपुर रोड जा रहे थे। तभी पुलिस ने हमे पकड़ लिया।

पकडे गए अभियुक्तों की पहचान (1).धर्म सिंह पुत्र  सब्बल सिंह निवासी भूपाऊ चकराता हाल टोंस कालोनी देहरादून, उम्र 30 वर्ष करीब (2)चन्दर सिंह चैहान पुत्र  नदिया चैहान गांव बूरलिया थाना चकराता देहरादून उम्र 35 वर्ष करीब

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like