निरंकारी भवन में हुई दो व्यक्ति की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Please Share

देहरादून। दून में निरंकारी भवन में हुई दो व्यक्ति की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन बाद पुलिस के चंगुल में आये आरोपी चालक और डंपर मालिक के साथ हत्या में प्रयुक्त डंपर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित निरंकारी भवन में दो युवकों का शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया था। मृत व्यक्तियों में से एक की पहचान सोनू पुत्र जयवीर निवासी सेवला कला देहरादून उम्र – 24 वर्ष, सेवादार निरंकारी भवन और दूसरे मृत व्यक्ति की पहचान कमलराम पुत्र गबरू मिस्त्री निवासी ग्राम गोती रूद्रप्रयाग उम्र – 46 वर्ष निरंकारी भवन के सिक्योरिटी गार्ड के रूप में हुई थी।

घटना के संबंध में एसपी सिटी प्रदीप राय ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में सोनू के पिता राजवीर और कमल का भाई नाथीराम ने बीते 16 दिसम्बर को थाना नेहरू कालोनी पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कारवाही करते हुए पुलिस ने घटना स्थल पर मिट्टी भरान का कार्य कर रहे डम्पर UK07R8546 के चालक गोविन्द प्रसाद डंगवाल पुत्र स्व0 चण्डीप्रसाद डंगवाल निवासी बंजारावाला पटेलनगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें आरोपी चालक गोविन्द प्रसाद डंगवाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply