मृतक ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने किया युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Please Share

देहरादून : बीते बुधवार को ट्रांसपोर्टर बलवंत आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। मृतक ट्रांसपोर्टर बलवंत की पत्नी ने एक युवक पर उसके पति को बार-बार फ़ोन कर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 306 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक ट्रांसपोर्टर बलवंत उर्फ बाली (45) पुत्र स्वर्गीय नाथूराम निवासी कश्मीरी कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून ने मंगलवार रात आर्थिक तंगी से परेशान होने के चलते सल्फास खा लिया था, जिजसे बुधवार को उसकी मौत ही गयी थी । मामले में मृतक की पत्नी बॉबी ने थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है की  बलवंत का नरेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन था। बॉबी का कहना है कि बलवंत को नरेंद्र के अक्सर फोन आते थे, जिसमें वह गालीगलौज कर धमकी दिया करता था। बॉबी ने नरेंद्र पर आरोप लगाया है कि उसके दबाव के चलते ही बलवंत ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। बॉबी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply