कड़ाके की ठंड में जलकर खाक हो गयी वन सम्पदा

Please Share

पिथौरागढ़: इन दिनों पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है लेकिन पिथौरागढ़ ज़िले के जंगल एक बार फिर आग से धधकने लगे है। आग इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्र के कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गर्ब्यांग के जंगलो में लगी है। आग लगने के कारण हज़ारो हेक्टेयर की वन सम्पदा जलकर खाक हो गयी है। साथ ही संरक्षित प्रजाति के जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचा है। हालाँकि वन विभाग ने दावा किया है कि आईटीबीपी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चूका है। साथ ही एक रैकी टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। गौरतलब है कि सर्दियों का सीजन शुरू होते ही उच्च हिमालयी क्षेत्र के आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। जिसका प्रमुख कारण शिकारियों द्वारा ग़ैरकॉनूनी तरीके से जंगली जानवरों का शिकार करना है।  

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply