उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

Please Share

देहरादून : देश में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से त्योहार मनाया गया। महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। मंगलवार सुबह से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालु पहुंचने लगे थे। जगह-जगह भंडारे के साथ महाप्रसादी वितरित की गयी। शहर के हर छोटे-बड़े शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात था। राज्य भर में हर तरफ ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष की गूंज रही। राजधानी दून के प्रसिद्ध टपकेशवर मंदिर में भी मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से जलाभिषेक के लिए पुरुषों व महिलाओं की अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गई थी। वहीँ मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर में भी शिव भक्त के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। 

उधर पिथौरागढ़ में भी शिव दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्त लम्बी-लम्बी लाइन में खड़े रहे। हर कोई भगवान शिव के मंदिरों में शिव दर्शन करने के इच्छा लिए मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर रहा था। लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ शिव भजन भी गाये। चारों ओर शिवरात्री की धूम में शिव भक्त नजर आये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply