ग्रेट जेमिनी सर्कस का गौरवमयी इतिहास, एक सदी में देश विदेशी में बनाई अलग पहचान

Please Share

देहरादून: सर्कस के इतिहास में ग्रेट जेमिनी सर्कस का आज 50 वर्ष से गौरवमयी इतिहास है। जिसमें 100 कलाकार व कर्मचारी कार्यरत हैं। इस 50 साल के दौरान भारत के सभी प्रांतो में व विदेशी देश श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर आदि। यह सर्कस अपने जानवरों व देश विदेश के अफ्रीकन, केन्याई व चाइनीज कलाकारों द्वारा नए नए खेल पेश किए जाने पर जनता द्वारा प्रशंसा पाई जो संभवत सर्कस के इतिहास में अजूबा है, जिससे दर्शक थोड़े देर के लिए चकित रह जाते हैं और तालियों की बौछार से कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं।

बता दें कि सदी भर पुराना सर्कस सुपर स्टार अभिनेता राज कपूर की फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ फ़िल्म द्वारा ग्रेट जेमिनी सर्कस खूब चर्चा में रहा, इसके अलावा हाथी मेरा साथी, टार्जन,वा अन्य फिल्मो में ग्रेट जेमिनी सर्कस के कलाकारों व जानवरों का योगदान रहा है। सर्कस में 3 जोकर हैं जो दर्शकों को हसाँते और भरपूर मनोरंजन कराते हैं, दर्शकों का मन मोह लेते हैं। कुत्ते व आस्ट्रेलियन तोते द्वारा विभिन्न प्रकार के अनहोने करतब दिखाए जाते हैं जो दर्शकों को खूब लुभाते हैं।

ग्रेट जेमिनी सर्कस का मुख्य आकर्षण अफ्रीकन, केन्याई व देश विदेश के कलाकारों द्वारा पलाइंग ट्रपिस, रिंग डांस, गन शूटिंग, बैलेंसिंग ट्रपिस, फायर डांस, स्प्रिंग नट ग्लोब के अंदर लड़के सहित 3 मोटरसाइकिल सराहनीय है।
ग्रेट जेमिनी सर्कस आपके शहर में पहली बार अपनी ईन विशेषताओं एवं उपलब्धियों के साथ आ गया है।
देहरादून परेड ग्राउंड के एरिया मैनेजर एस एस तापा ने कहा कि ग्रेट जेमिनी सर्कस अपके स्नेह, आशिर्वाद एवं प्रशासन के सहयोग से आपके सुंदर शहर में सर्कस परिवार आप सभी को हार्दिक अभिनंदन करते हुए आपके सहयोग और सहानुभूति की कामना करते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like