गुजरात में कोई फेरबदल नहीं, हिमाचल में हुआ जमकर हंगामा

Please Share

गुजरात: गुजरात और हिमाचल में चुनावी जीत के बाद बीजेपी ने गुजरात में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का चेहरा साफ़ कर दिया है। गुजरात में बीजेपी ने बिना किसी फेर बदल के विजय रूपाणी को  मुख्यमंत्री और पाटीदार नेता नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है जबकि हिमाचल में अभी भी मुख्यमंत्री की तस्वीर साफ़ नहीं हो पायी है।

बीते शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई जिसमे रूपाणी को मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे मौजूद रहे।

वहीँ हिमाचल में स्थिति बिलकुल विपरीत है। गुजरे शुक्रवार को राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। चुनाव नतीजा निकलने के पांच दिन बाद भी भाजपा हिमाचल में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। लगातार दूसरे दिन भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शिमला में कोर ग्रुप के सदस्यों, विधायकों व सांसदों की राय जानकर शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कौन? जबकि सीएम के लिए जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समर्थन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है। हालांकि जयराम जीते हुए विधायक है और धूमल हारकर भी मुख्यमंत्री की दावेदारी कर रहे है। बहरहाल इसका फैसला तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply