थोड़ी देर में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Please Share

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी रस्साकस्सी के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए एनसीपी के अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है। राजभवन में देवेंद्र फडणवीस ने जहां मुख्यमंत्री वहीं अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सरकार बनाने की कोशिश करने वाली शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस थोड़ी देर में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करने वाली है।
वहीं एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि हमने उपस्थिति के लिए विधायकों से हस्ताक्षर लिए थे, उसका शपथग्रहण के लिए दुरुपयोग किया गया। ये धोखे से बनाई गई सरकार है और विधानसभा के फ्लोर पर हारेगी। पार्टी के सारे विधायक हमारे साथ हैं। बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। ये बैठक शाम 4.30 बजे होनी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like