ट्रक व स्कार्पियो की भिडंत में तीन लोगों की मौत

Please Share

नजीबाबाद: सोमवार सुबह नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर स्थित गाँव फजलपुर तबैला के सामने ट्रक व स्कार्पियो की जबरदस्त भिडंत मे स्कार्पियो मे सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुर्घटना आज सुबह करीब 6 बजे हुई। नजीबाबाद की ओर से आ रहे ट्रक एचआर 38-5815 व कोतवाली देहात की ओर से आ रही स्कॉर्पियो यूके 08 एएन 2493 मे आमने-सामने की जबरदस्त भिडंत हो गई, जिसमे स्कॉर्पियो मे सवार तीन लोग राम प्रकाश कपूर पुत्र हीरा सिंह कपूर, उम्र-50 साल निवासी सेक्टर-62 फरीदाबाद हरियाणा व  प्राणनाथ पुत्र हंसराज भाटिया, उम्र-48 साल निवासी मुखर्जीनगर और मोहन सिंह नेगी पुत्र दुल्फा सिंह, उम्र-33 साल निवासी जसपुर डोडियाजस्सू पौडी गढवाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी  गयी है। वहीँ पुलिस ने तीनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply