पिथौरागढ़ में बरातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, सात घायल

Please Share

पिथौरागढ़: धारचूला के दारमा से मुनस्यारी के जलथ गांव में आई बरात में शामिल एक वाहन जौलजीवी मुनस्यारी मार्ग में दरकोट के निकट खाई में गिर गया। वाहन में सवार दो बरातियो की मौत हुई है, जबकि सात लोग घायल है।

घटना शनिवार रात 11 बजे के आसपास की है। दारमा से आई बरात का एक वाहन यूके 05 सीए 2910 दरकोट के पास जलथ जाने के लिए बैक करते समय खाई में गिर गया। वाहन में सवार मुकेश वर्मा (28 वर्ष) निवासी सिरदांग धारचूला और अरविंद (38 वर्ष) निवासी नेपाल की मौत हो गई।

दुर्घटना में जिंदर कुमार  (25 वर्ष) पुत्र जसराम सिरदांग, रोहित वर्मा (24 वर्ष) पुत्र काशी वर्मा, बसंत मर्तोलिया (21 वर्ष) पुत्र रुकुम मर्तोलिया, राकेश (31 वर्ष) पुत्र मोहन लाल निवासी पियाना पिथौरागढ़, महेंद्र वर्मा पुत्र बहादुर सिरदांग, सतेंद्र मर्तोलिया (22 वर्ष) पुत्र रुक्म मर्तोलिया निवासी सिरदांग ओर धर्मेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जोहार निवासी सिरदांग घायल हो गए। दुर्घटना का पता देर से चला। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला। घायलों को रात में ही मुनस्यारी सीएचसी और थल के गौचर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like