घर से महज 50 मीटर की दूरी पर महिला पर किया बाघ ने अचानक हमला, महिला की मौके पर ही मौत

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: जनपद पुलिस से प्राप्त सूचनानुसार तहसील देवलथल अंतर्गत ग्राम रिण, पट्टी बिसौनाखान, में घर महज 50 मीटर दूर खेत में गाय के लिए धास ला रही महिला पर बाघ द्वारा अचानक हमला किया गया जिससे उक्त महिला की मौके पर ही म्रत्यु हुई है।
मृतक महिला का नाम लीला देवी पत्नी दलीप राम उम्र लगभग 45 वर्ष है, जो ग्राम पुखरोड़ा, पट्टी बिसौनाखान, तहसील देवलथल की रहने वाली है।
आपको बता दें कि उक्त क्षेत्र से महज 25 किमी की दूरी पर बीते बृहस्पति वार को देर शांम मौडी नामक गाँव एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बनाया था। उक्त धटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सहमें हुऐ है। साथ ही वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी आक्रोशित है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक परिवार को मुआवजा देने व बाघ को मारने की मांग की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like