VIDEO: …तो बदले की भावना के चलते लगाया गया धर्मांतरण का आरोप!

Please Share

हरिद्वार: बुधवार को हुऐ धर्मांतरण के हाई प्रोफाइल मामले पर से गुरूवार को कुछ पर्दा उठता नजर आया। जिन पर धर्मांतरण के लिए जाने का आरोप लगा था उन छात्रों ने आज कैमरे के सामने बताया कि, वह पिकनिक मनाने जा रहे थे। साथ ही बताया कि, पिछले 4 वर्षों से वह लगातार क्रिसमस के दिन पिकनिक मनाने के लिए देहरादून जाते रहे हैं।

वहीँ छात्रों के परिजनों ने बताया कि, संदीप कुमार पिछले 12 सालों से यहां के बच्चों को पढ़ाते आ रहे हैं। स्कूली छात्रा ने बताया कि, पिछले दिनो शुभम झा स्कूल में आकर जगह खाली करने की धमकी दे चुके हैं। दरअसल मामला आश्रम की विवादित संपत्ति का है जिस पर पिछले करीब तेरह सालो से संदीप कुमार छात्र-छात्रों को पढा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like