…तो संजय कुमार का मोबाइल खोलेगा उन्हीं के राज…?

Please Share

देहरादून: भाजपा कार्यालय में काम करने वाली एक महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के मोबाइल को पुलिस ने केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेज दिया है। चार दिन पहले संजय कुमार ने मोबाइल पुलिस के पास भिजवाया था। आरोप है की संजय कुमार ने इसी मोबाइल से पीड़िता की वीडियो बनाई थी। अगर जांच सही ढंग से हुई, तो एक बात साफ है कि संजय कुमार का मोबाइल ही उनके सारे राज खोल देगा।

संजय कुमार के खिलाफ पांच जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, मजिस्ट्रेटी बयानों के बाद इसमें दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी गईं थी। पिछले सप्ताह संजय कुमार भी बयान दर्ज करने के लिए पुलिस के पास पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल मांगा था।

जानकारी के अनुसार संजय कुमार ने अपना मोबाइल पुलिस को दे दिया था। उसे जांच के लिए भी भेज दिया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि संजय कुमार के मोबाइल को केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला चंडीगढ़ भेजा गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस मोबाइल से वीडियो बनाई गई थी या नहीं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like