आज उत्तराखंड में 20 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत, 294 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 665 हुए स्वास्थ्य

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 294 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 12, बागेश्वर ज़िले से 9, चमोली ज़िले से 21, चम्पावत ज़िले से 4, देहरादून ज़िले से 72, हरिद्वार ज़िले से 22, नैनीताल ज़िले से 17, पौड़ी ज़िले से 26, पिथौरागढ़ ज़िले से 14, रुद्रप्रयाग ज़िले से 3, टिहरी ज़िले से 21, उधमसिंह नगर ज़िले से 38 व उत्तरकाशी ज़िले से 35 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 55641 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 782 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 20 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 4, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में 2, मैक्स होस्पिटल देहरादून में 1, सिनर्जी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में 1, कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून में 1, श्री महेनत इंदिरेश होस्पिटल देहरादून में 4, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 5 व सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 2 मौत हुई है। 

आज उत्तराखंड में 20 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत, 294 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 665 हुए स्वास्थ्य 2 Hindi News Bharat »

आज उत्तराखंड में 20 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत, 294 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 665 हुए स्वास्थ्य 2 Hindi News Bharat »

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 47971 हुई है। जिसमे आज 665 (अल्मोड़ा ज़िले से 4, बागेश्वर ज़िले से 11, चमोली ज़िले से 19, चम्पावत ज़िले से 12, देहरादून ज़िले से 254, हरिद्वार ज़िले से 115, नैनीताल ज़िले से 73, पौड़ी ज़िले से 55, उत्तरकाशी ज़िले से 28, उधमसिंह नगर ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 14, पिथौरागढ़ ज़िले से 37 व टिहरी ज़िले से 43 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 312 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 6576 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1850, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 422, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 438, उदमसिंह नगर जिले से 572, चमोली जिले से 281, नैनीताल जिले से 664, उत्तरकाशी ज़िले से 415, पिथौरागढ़ जिले से 215, बागेश्वर जिले से 126, हरिद्वार ज़िले से 1090, रुद्रप्रयाग जिले से 197, चम्पावत ज़िले से  165 और अल्मोड़ा ज़िले से 141 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 10543 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 11866 है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply