उत्तराखंड में आज 11 लोगों की मौत, 496 नए कोविड-19 मरीज़, 524 स्वास्थ्य

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, कल शाम 06:00 बजे की रिपोर्ट में 496 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 16, बागेश्वर ज़िले से 8, चमोली ज़िले से 17, चम्पावत ज़िले से 13, देहरादून ज़िले से 177, हरिद्वार ज़िले से 18, नैनीताल ज़िले से 104, पौड़ी ज़िले से 17 पिथौरागढ़ ज़िले से 60, रुद्रप्रयाग ज़िले से 4, टिहरी ज़िले से 13, उधमसिंह नगर ज़िले से 25 व उत्तरकाशी ज़िले से 24 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।
कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 83502 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 1372 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमे डॉ सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 2, जया मैक्सवेल में 1, डिस्ट्रिक्ट रुद्रप्रयाग में 1, श्री महेनत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून में 2, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 2, HNB बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में 1, सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में 1 व हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1 मौत हुई है। 
स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 75049 हुई है, जिसमे आज 524 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अल्मोड़ा ज़िले से 43, बागेश्वर ज़िले से 3, चमोली ज़िले से 11, चम्पावत ज़िले से 21, देहरादून ज़िले से 140, हरिद्वार ज़िले से 57, नैनीताल ज़िले से 77, पौड़ी ज़िले से 40, पिथौरागढ़ ज़िले से 61, रुद्रप्रयाग ज़िले से 15, टिहरी ज़िले से 19, उधमसिंह नगर ज़िले से 32 व उत्तरकाशी ज़िले से 5 मरीज़ आज स्वास्थ होकर घर लोटे है। अब तक 992 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।
अब उत्तराखंड में 6089 सक्रिय मामले बचे है जिसमे अल्मोड़ा ज़िले से 349, बागेश्वर ज़िले से 191, चमोली ज़िले से 327, चम्पावत ज़िले से 133, देहरादून ज़िले से 1897, हरिद्वार ज़िले से 517, नैनीताल जिले से 834, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 389, पिथौरागढ़ जिले से 434, रुद्रप्रयाग जिले से 146, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 319, उदमसिंह नगर जिले से 293 व उत्तरकाशी ज़िले से 260 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 12205 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 14902  है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like