आज उत्तराखंड में 606 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 665 हुए स्वास्थ्य, 6 मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 606 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 27, बागेश्वर ज़िले से 14, चमोली ज़िले से 16, चम्पावत ज़िले से 15, देहरादून ज़िले से 165, हरिद्वार ज़िले से 117, नैनीताल ज़िले से 94, पौड़ी ज़िले से 48, पिथौरागढ़ ज़िले से 13, रुद्रप्रयाग ज़िले से 19, टिहरी ज़िले से 22, उधमसिंह नगर ज़िले से 25 व उत्तरकाशी ज़िले से 31 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57648 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 924 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 6 लोगों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 1, मैक्स होस्पिटल देहरादून में 1, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 2 व सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 2 मौत हुई है। 

आज उत्तराखंड में 606 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 665 हुए स्वास्थ्य, 6 मौत 1 Hindi News Bharat »

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 50820 हुई है। जिसमे आज 665 (अल्मोड़ा ज़िले से 26, बागेश्वर ज़िले से 12, चमोली ज़िले से 53, चम्पावत ज़िले से 8, देहरादून ज़िले से 126, हरिद्वार ज़िले से 176, नैनीताल ज़िले से 121, पौड़ी ज़िले से 50, उत्तरकाशी ज़िले से 26, उधमसिंह नगर ज़िले से 20, रुद्रप्रयाग ज़िले से 16, पिथौरागढ़ ज़िले से 28 व टिहरी ज़िले से 3 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 366 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 5538 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1711, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 422, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 274, उदमसिंह नगर जिले से 364, चमोली जिले से 206, नैनीताल जिले से 563, उत्तरकाशी ज़िले से 322, पिथौरागढ़ जिले से 194, बागेश्वर जिले से 109, हरिद्वार ज़िले से 775, रुद्रप्रयाग जिले से 221, चम्पावत ज़िले से 195 और अल्मोड़ा ज़िले से 182 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 11445  तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 10672 है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply