कोरोना से बचाव को लेकर ट्रेडर्स वेलफेयर ने किया बैठक का आयोजन, डॉ व फूड अधिकारी ने की शिरकत

Please Share

नरेश नौटियाल की रिपोर्ट 

मसूरी:  पहाडों की रानी मसूरी में कोरोना से बचाव के लिये ट्रेडर्स वेलफेयर के आहवान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर और फूड ऑफिसर ने लोगो को कोरोना से बचाव के कई टिप्स दिये। बैठक में जिला फूड अधिकारी ने व्यापारियों को खास सावधानी बरतने को कहा है।

वहीं उन्होने कोरोना पर सरकार की गाईड लाईन की जानकारी लोगो को दी। बैठक में डॉक्टर जार्ज ने बताया कि कोरोना से डरने की बात नही है। बल्की जागरूक रहने की आवश्यकता है। वहीं सरकार और डब्लु एचओ के दिशा निर्देश का पालन करें। व्यापार संघ के अघ्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि कोरेाना वाईरस की जानकारी में जागरूकता हेतु व्यापारियों की बैठक की गई जिसमें सरकार के सभी नियमों से अवगत करवाया गया।
सुनिये जिला फूड अधिकारी संजय सिंह व डॉ  जार्ज का क्या कहना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply