देहरादून: ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून:  राजधानी दून में एक महिला द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले के मुताबिक, देहरादून के स्टेशन आउटर एरिया में सिंगल मंडी के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया। उक्त मृतका की पहचान इंदिरा देवी पत्नी महावीर सिंह निवासी अनार वाला, नयागांव,थाना कैंट, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। मृतका के पति आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। परिजनों से जानकारी करने पर आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण प्रकाश में नहीं आया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like