न्यूजीलैंड: ट्रेन में भारतीय द्वारा हिंदी बोलने पर लड़की ने दीं गालियां, पत्नी से कर रहे थे बात

Please Share

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ ट्रेन में सहयात्री के हिंदी में बात करने पर एक लड़की इस कदर नाराज हो गई कि उसने सहयात्री को गालियां देना शुरू कर दिया। जिसके बाद ट्रेन की कंडक्टर ने उक्त लड़की को ट्रेन से उतार दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना न्यूजीलैंड की है, जहाँ न्यूजीलैंड के शहर वेलिंगटन से अपर हट इलाके के लिए मेटलिंक ट्रेन चलती है। इसी ट्रेन में एक भारतीय मूल का व्यक्ति अपनी पत्नी से फोन पर हिंदी में बात कर रहा था। इसी बात पर व्यक्ति के बराबर में बैठी किशोर युवती इस कदर नाराज हो गई कि वह भारतीय मूल के व्यक्ति पर चीख पड़ी और हिंदी में बात करने पर नाराजगी जतायी। लड़की ने भारतीय मूल के व्यक्ति से कहा, अपने देश वापस चले जाओ, यहां अपनी भाषा में बात मत करो।

घटना की जानकारी अन्य यात्री ने ट्रेन की कंडक्टर जेजे फिलिप को दी। फिलिप के कई बार चेतावनी देने के बाद भी लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस पर फिलिप ने लड़की को तुरंत ट्रेन से उतरने को कहा। जब आरोपी लड़की इसके लिए राजी नहीं हुई तो महिला कंडक्टर ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी, इसके बाद लड़की ट्रेन से उतर गई।

वहीँ इस घटना के लिए महिला कंडक्टर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं कंडक्टर को शहर का ‘सिविक सेफ्टी अवॉर्ड’ देने की भी घोषणा की गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like