देहरादून: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, युवती घायल

Please Share

देहरादून: बीती रात थाना पटेलनगर के अंतर्गत कारगी चौक के पास एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार महिला व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

महिला के परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान नीतू भारद्वाज, उम्र 27 वर्ष निवासी माधव रेजिडेंसी, नियर बंगाली कोठी, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई। दुर्घटना में घायल युवती नेहा उम्र 18 वर्ष का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लिया है। दुर्घटना के संबंध में मृतका के भाई उमेश भारद्वाज पुत्र हरिशंकर भारद्वाज ने लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना पटेल नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like