थाने में घुसा ट्रक, दो की मौत और थाना प्रभारी सहित दो घायल

Please Share

बेतिया: अनियंत्रित ट्रक ने ले ली दो की जान जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक थाने में घुसने से परिसर में ही पलट गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक, मैनाटांड से गन्ना भर कर एक ट्रक बेतिया की ओर आ रहा था तभी गोपालपुर थाना के समीप ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से गुजर रही एक मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए थाना परिसर में जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गोपालपुर थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच पुलिस कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply