ट्विटर पर उठी मांग- युद्ध छोड़ो, पायलट अभिनंदन को वापस लाओ

Please Share

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई दिनों से जारी तनाव अब अपने चरम पर है। पहले भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी जमीन में घुसकर आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लिया, अब पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसने की हिमाकत की है। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय वायुसेना का एक पायलट उनकी हिरासत में है, जिसको लेकर देश में चिंता है। सोशल मीडिया पर भी भारतीय जवान को वापस लाने को लेकर अभियान छेड़ा गया है। सभी की मांग है कि भारतीय जवान अभिनंदन वर्धमान को तुरंत वापस लाया जाए।

ट्विटर पर टॉप 3 ट्रेंड क्या हैं

जैसे ही पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना का अभिनंदन वर्धमान उनके कब्जे में उसी के बाद से ही ट्विटर पर वह चर्चा का विषय हैं। सभी लोग उनकी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं और उनके साहस को सलाम कर रहे हैं।

ट्विटर पर यूजर्स #Abhinandan, #BringBackAbhinandan हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा #SayNoToWar हैशटैग के जरिए शांति की अपील की जा रही हैं। ना सिर्फ आम यूजर्स बल्कि कई बड़े पत्रकार और हस्तियां भी इस हैशटेग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like