उड़ान के कुछ देर बाद समुद्र में क्रैश हुआ विमान,188 लोग थे सवार

Please Share

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में क्रू समेत कुल 188 लोग सवार थे। इन 188 लोगों में 178 लोगों के अलावा 3 बच्चे, 2 पायलट और 5 केबिन क्रू सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशियाई समय के अनुसार सोमवार सुबह के 6.33 में यह दुर्घटना हुई। सोमवार सुबह जब विमान ने उड़ान भरी, तो उसके 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।  फिलहाल प्लेन का कुछ मलबा मिला है, जिसमें कुछ टूटी सीटें पाई गई हैं। क्रैश होने से पहले प्लेन के पाइलट ने बेस पर वापस आने के लिए बोला भी था, लेकिन उससे पहले की कुछ हो पाता, प्लेन रडार से गायब हो गया। हादसे के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि ये विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था। विमान का संपर्क जिस समय टूटा उस दौरान अचानक उसकी ऊंचाई में करीब 2000 फीट की कमी आई। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like