उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 27 अति-संवेदनशील केन्द्रों समेत सभी जिलों को अलर्ट जारी

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। आज इंटर के पेपर से इसकी शुरूआत हुई। हाईस्कूल का पहला पेपर दो मार्च को होगा। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी जिलों के कंट्रोल रूमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश  दिए गए हैं।

परीक्षा में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र के बाहर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। वहीं परीक्षकों को भी पूरी निष्ठा से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश में 1317 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 231 संवेदनशील और 27 अति-संवेदनशील केंद्र है। हाईस्कूल परीक्षा में 1,49,950 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 76,902 छात्र और 73,048 छात्राएं शामिल होंगी। संस्थागत 1,44,853 और व्यक्तिगत 5,097 छात्र शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में 1,24,867 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 61,279 छात्र और 63,588 छात्राएं शामिल हैं। इनमें संस्थागत 1,17,719 और व्यक्तिगत 7,148 छात्र शामिल होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like