उत्तराखंड के रिपुंजय ने किया एनडीए टॉप, पहले ही प्रयास में सफलता

Please Share

देहरादून: एक बार फिर एनडीए परीक्षा में उत्तराखंड के युवा ने परचम लहराया है। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए)-1 प्रवेश परीक्षा में दून निवासी रिपुंजय नैथानी ने टॉप किया है। रिपुंजय आरआइएमसी कैडेट हैं और उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। देशभर से चयनित 447 युवाओं में रिपुंजय शीर्ष पर काबिज हुए हैं।

मूल रूप से ग्राम तम्लाग पौड़ी गढ़वाल निवासी उनका परिवार दून के बसंत विहार में रहता है। पिता आरके नैथानी फौज में कर्नल और मां पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। संघ लोक सेवा ने इसी अप्रैल माह में एनडीए/एनए की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जिसके बाद सर्विस सलेक्शन बोर्ड ने साक्षात्कार का आयोजन किया और अब अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like