उत्तराखंड को मिला ‘कृषि कर्मा अवार्ड’, पुरस्कार स्वरुप मिलेगी इतनी राशि..

Please Share

देहरादून: केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्रालय ने उत्तराखंड का चयन खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-दो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017-18 के ‘कृषि कर्मा अवार्ड’ के लिए किया है। पुरस्कार के तहत उत्तराखंड कृषि विभाग को ट्रॉफी, प्रशस्तिपत्र और पांच करोड़ की राशि दी जाएगी।

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसके लिए प्रदेश को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में मिलने वाले इस पुरस्कार के चयन की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री ने पत्र भेजकर राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को दी है। यह पुरस्कार एक समारोह में प्रदान किया जयेगा, जिसकी जानकारी और स्थान से अलग से अवगत कराया जायेगा।

उत्तराखंड को मिला 'कृषि कर्मा अवार्ड', पुरस्कार स्वरुप मिलेगी इतनी राशि.. 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like