‘उत्तराखण्ड मलिन बस्ती विकास परिषद’ ध्वस्तिकरण के खिलाफ निकालेगी “गरीब अधिकार रैली”

Please Share

'उत्तराखण्ड मलिन बस्ती विकास परिषद' ध्वस्तिकरण के खिलाफ निकालेगी "गरीब अधिकार रैली" 2 Hindi News Bharat »देहरादून: मलिन बस्तियों के ध्वस्तिकरण के खिलाफ उत्तराखण्ड मलिन बस्ती विकास परिषद ने जंग का ऐलान किया है। इस सम्बन्ध में 28 जुलाई को “विशाल गरीब अधिकार रैली” का आयोजन करने जा रहे हैं। आज शाम परिषद की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों ने बैठक में यह फैसला लिया।

परिषद के केन्द्रिय अध्यक्ष सूर्य कान्त धस्माना की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। गोदावरी थापली, त्रिलोक सिंह सज्वाण, देवेन्द्र बुटोला, जगदीश धीमान, अल्ताफ, सावित्री थापा, दिनेश भंडारी, यमीनं खान, रबी हसन, सुल्तान, महेश जोशी, समेत सैकडों बस्ती वासी यहाँ उपस्थित रहे।

You May Also Like